Homeप्रमुख खबरेंशहर में सांसद खेल महोत्सव की धूम, बुधवार को ग्वालियर विधानसभा के...

शहर में सांसद खेल महोत्सव की धूम, बुधवार को ग्वालियर विधानसभा के खेलों का आयोजन एलएनआईपीई में

ग्वालियर16 दिसंबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव में शहर के साथ ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। जिससे छात्र छात्राएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। मंगलवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा। उ

गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 वर्ष तक की आयु के युवक युवती भाग ले रहे हैं, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है । खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल ,बेसबॉल, कुश्ती, योगासन एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है । सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव के तहत आठों विधानसभाओं का सेमीफाइनल और फाइनल रूप सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के करेरा, पोहरी, डबरा, भितरवार एवं दक्षिण विधानसभा में खेलों का आयोजन हो चुका है ।

ग्वालियर विधानसभा के खेलों का आयोजन 18 दिसंबर से एलएनआईपीई परिसर में सुबह 9 बजे से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से सांसद खेल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनय जैन, रामेश्वर भदौरिया,जैकम सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष शिव सिंह यादव एवं आशु श्रीवास,सुशील वर्मा, पार्षद अनिल त्रिपाठी, विकास साहू, पूर्व पार्षद मेहताब सिंह कंसाना,भरत दांतरे, पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव,मुलायम सिंह यादव , देवेंद्र कौरव, मनोज यादव, यश शर्मा, मोनू कंसाना, हरिओम गौड़, शिशुपाल यादव, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments