Homeग्वालियर अंचलशिल्प बाजार में 10 दिवसीय दीपोत्सव हस्तशिल्प प्रदर्शनी आज से

शिल्प बाजार में 10 दिवसीय दीपोत्सव हस्तशिल्प प्रदर्शनी आज से

चंदेरी कोसा व महेश्वरी वस्त्रों से लेकर एक से बढ़कर एक हस्तशिल्प उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध

ग्वालियर / मेला परिसर स्थित शिल्प बाजार प्रांगण में मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा 10 दिवसीय दीपोत्सव हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 22 अक्टूबर से शुरू होकर एक नवम्बर तक लगी रहेगी। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह 22 अक्टूबर को सायंकाल 6 बजे इस प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे।
दीपोत्सव हस्तशिल्प प्रदर्शनी में प्रदेश भर के 50 से अधिक बुनकर व शिल्पी एक से बढ़कर एक हस्तशिल्प उत्पाद लेकर आए हैं। जिनमें चंदेरी कोसा, महेश्वरी, बारासिवनी तथा मालवा अंचल के इंदौर व उज्जैन की छपाई में बाग, बटिक व इंडिगो छपाई के आकर्षक वस्त्र व अन्य हस्तशिल्प प्रमुख हैं। पंचधातु से बने बेलमेटल और दीपावली पर्व के लिए विशेष तौर पर सजाने के लिये रंगारंग विविध हस्तशिल्प व हाथकरघा प्रदर्शन खरीददारी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments