भोपाल /राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ से जुड़े हितानंद को एमपी बीजेपी का सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।हितानंद वर्तमान में विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री हैं। वे विदिशा और शिवपुरी के प्रचारक रह चुके हैं।
बताया जाता है कि एमपी संगठन के अधिकांश नेता नियुक्ति होने तक अनभिज्ञ रहे।आदेश जारी होने के बाद संगठन को पता चला। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश स्तर की कलह और संगठन में जारी मनमर्ज़ी पर नियंत्रण के लिए यह सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठाया है। ग़ौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बीते सप्ताह मध्यप्रदेश आए थे। संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कुछ मंत्रियों के साथ बंद कमरे में बैठक की थी। इस बैठक में बीएल संतोष ने संगठन के कामकाज पर तीखी टिप्पणी की थी।
है। सूत्रों का कहना है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संगठन के साथ वैसी पटरी नहीं बैठ रही है जैसी शिवराज की पहले के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के साथ जुगलबंदी थी। चूंकि उपचुनाव नजदीक हैं और संघ यह कतई नहीं चाहता की शिवराज और संगठन के बीच समन्वय की कमी के कारण पार्टी को कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़े इस कारण आनन फानन में बीच की कड़ी के रूप में सहसंगठन मंत्री को लाया गया है। यह विशुद्ध संघ का निर्णय है।