Homeप्रमुख खबरेंसरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट पर हुआ सप्त शक्ति संगम का प्रभावी...

सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट पर हुआ सप्त शक्ति संगम का प्रभावी आयोजन

ग्वालियर 07 नवंबर 2025 / विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट ग्वालियर में विभाग स्तर पर आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ गरिमामय  वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना से हुआ संपूर्ण ग्वालियर से पधारी मातृशक्तियों का मंगल में संगम बहुत प्रभावी था।

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती नीतू शर्मा दीदी ने अतिथियों का तिलक एवं श्रीफल भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना सिकरवार द्वारा आए हुए अतिथियों का परिचय करवाया गया
कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती रमा अवस्थी दीदी के द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कांति व्यास दीदी उपस्थिति रही मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल दीदी  प्रांतीय सहसंयोजक सप्तशक्ति संगम विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति त्यागी दीदी पर्यावरण संरक्षण एवं कुटुंब प्रबोधन पर विस्तृत चर्चा की
मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल दीदी ने भारत के विकास में महिला की भूमिका विषय पर कहा स्वयं को समाज के अनुरूप ढालना है यदि हमें समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो शुरुआत अपने परिवार अपने संस्कार और अपने आचरण से करनी होगी उन्होंने पंच परिवर्तन हेतु माता की भूमिका विषय पर भी सारगर्भित मार्गदर्शन किया

विशेष सम्मान कार्यक्रम में वीर माता एवं समाज सेवा में योगदान देने वाली मा मातृशक्तियों का सम्मान किया गया श्रीमती राम श्री सेन इनकी चार पीढ़ियां एक साथ रहती हैं श्रीमती मीरा शर्मा शहीद श्री सरनाम जी शर्मा की पत्नी
सभी सम्मानित मातृशक्तियों को मंच पर अभिनंदन एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया

वक्ताओं के उद्बोधन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर देने वाली मात्तृशक्तियों को पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात विद्यालय की बहनों द्वारा सप्तशक्ति नारी का स्वरूप प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी माता द्वारा संकल्प दोहराया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अश्लेषा कांटे द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments