Homeमनोरंजनसलमान देना चाहते हैं मानुषी को ब्रेक पर मानुषी बोलीं अभी मेरे...

सलमान देना चाहते हैं मानुषी को ब्रेक पर मानुषी बोलीं अभी मेरे दिमाग में बॉलीवुड नहीं

हरियाणा गर्ल मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद सभी लोग यह सवाल कर रहे हैं कि वह बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी कब शुरू करेंगी। अब ऐसी अफवाहें सुनने में आ रही है कि बॉलीवुड के दबंग स्टार।  सलमान   मिस वर्ल्ड मानुरसर्ज़

षी छिल्लर को बॉलीवुड में पहला ब्रेक देना चाहते हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता उनके बारे में रूचि ले रहे हैं। कई निर्माताओं ने उनके पास अपनी फिल्मों के ऑफर्स भेजे हैं।

सलमान भी मानुषी से काफी प्रभावित हुए हैं इसलिए उन्होंने भी यह ख्वाहिश जाहिर की है कि वह मानुषी को बॉलीवुड में जोरदार डेब्यू देना चाहते हैं। संभव है कि वह अपने होम प्रॉडक्शन की ही फिल्म में अपने साथ उन्हें लॉन्च करना चाहें। मानुषी हालांकि अभी बॉलीवुड में काम करने की इच्छुक नहीं हैं।

मानुषी ने कहा,’अभी मेरे दिमाग में बॉलीवुड नहीं है। अभी वे कुछ बातों को लेकर महिलाओं में जागरूकता फैलाने की इच्छुक हैं।

मानुषी को ब्यूटी विद ए परपज प्रोजेक्ट के तहत, मासिक धर्म को लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का जिम्‍मा मिला था। इसके तहत उन्‍होंने 20 गांवों में जागरूकता फैलाने में काम किया था। इस पहल का नाम प्रोजेक्‍ट शक्ति दिया गया था। मानुषी का कहना है कि वह 1966 में पहली भारतीय और पहली एशियाई मिस वर्ल्ड रीता फारिया की कहानी से बेहद प्रभावित रही हैं। रीता भी खिताब जीतने के वक्त मेडिकल की फाइनल इयर की छात्रा थीं।

खैर, इंटरव्यू में जब मानुषी से पूछा गया कि बॉलीवुड में अगर चांस मिले, तो वे किसके साथ काम करना चाहेंगी। इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट।   आमिर  के साथ काम करना चाहेंगी। वैसे उनके फेवरेट एक्टर।     रणवीर   प्रियंका हैंं  , बहरहाल, मानुषी जब मिस वल्र्ड के अनुबंध से मुक्त होंगी, तब उनके सामने बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खुले होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments