Homeप्रमुख खबरेंसांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन

सांसद खेल महोत्सव: रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं खेल: प्रेम सिंह –
आज दक्षिण विधानसभा के खेल जिला खेल परिसर कंपू में होंगे
ग्वालियर13 दिसंबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव में शहर के साथ ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। शनिवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के तहत विक्रांत युनिवर्सिटी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के युवकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है तथा तन मन स्वस्थ होता है। आजकल खेलों में रोजगार भी बहुत अधिक विकसित हो रहे हैं ,ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 वर्ष तक की आयु के युवक युवती भाग ले रहे हैं, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है । खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल ,बेसबॉल, कुश्ती, योगासन एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है ।

सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव के तहत आठों विधानसभाओं का सेमीफाइनल और फाइनल रूप सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के करेरा, पोहरी, डबरा, भितरवार विधानसभा में खेलों का आयोजन हो चुका है । खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट पैदा कर खिलाडिय़ों में उत्साह और जोश उत्पन्न कर रहा है। आज खेल परिसर में दक्षिण विधानसभा का आयोजन 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे से जिला खेल परिसर कंपू में खेलों को आयोजन किया जाएगा। ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 16 दिसंबर से जीवाजी विश्वविद्यालय में सुबह 9 बजे से खेलों का प्रारंभ होगा । वहीं ग्वालियर विधानसभा में 18 दिसंबर से खेल परिसर कंपू में ही सुबह 9 बजे से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से सांसद खेल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments