Homeप्रमुख खबरेंसांसद प्रज्ञा का कॉग्रेसी विधायक दांगी को चैलेंज मैं आ रही हूं...

सांसद प्रज्ञा का कॉग्रेसी विधायक दांगी को चैलेंज मैं आ रही हूं 8 को आप जला लीजिए

भोपाल| नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर घिरी बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अब एक नए ट्वीट से हलचल मचा दी है| प्रज्ञा के विरोध में पुतला दहन कर जिन्दा जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी पर बीजेपी सांसद ने पलटवार किया है| उन्होंने ट्वीट कर एलान किया है कि मैं आ रही हूं 8 दिसंबर को आप जला लीजिए|

दरअसल, राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी थी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद विधायक ने माफी भी मांग ली। अब तक कांग्रेस गोडसे के बयान पर साध्वी प्रज्ञा पर चौतरफा हमला कर रही थी, लेकिन अब संसद में दो बार माफी मांगने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने नए दांव से कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है|

कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव: प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को ट्वीट कर राहुल गांधी और कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को निशाने पर लिया है| उन्होंने लिखा ‘कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है, 1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4:00 बजे जला लीजिए|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments