Homeप्रमुख खबरेंसाध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मिले संदिग्ध पत्र से खलबली

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मिले संदिग्ध पत्र से खलबली

भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर आए संदिग्ध पत्र ने खलबली मचा दी है। उर्दू भाषा में लिखे इस पत्र में क्या लिखा है यह तो पुलिस ने नहीं बताया लेकिन पत्र में कई लोगों के फोटो जरूर लगे हैं जो दिखाई दिए। पत्र में कुछ आतंकवादी, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल के फोटो लगी है। 

सूत्रों के मुताबिक लिफाफे में जो रसायन मिला है, वह संदिग्ध है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मुताबिक लिफाफे में एक चिट्ठी थी, जो उर्दू में लिखी हुई थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) का फोटो बना है। जिस पर क्रॉस बना हुआ है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने कहा कि इससे पहले भी मुझे कई धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, जिसकी शिकायत मैंने पुलिस से की है, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
सूत्रों के मुताबिक लिफाफे में उर्दू में लिखी जो चिट्ठी मिली है, उसमें गृह मंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो भी है। उसमें मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद व अन्य आतंकियों के फोटो भी बने हुए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments