भाजपा ने इंदौर महापौर पद के लिए पुष्यमित्र भार्गव, ग्वालियर से सुमन शर्मा और रतलाम महापौर पद के लिए प्रहलाद पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद नगर निगम चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। एक-दो दिन में अधिकांश निकायों के लिए पार्षद पद के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए जाएंगे।
नगर निगम-उम्मीदवार भाजपा- कांग्रेस
भोपाल- मालती राय- विभा पटेल
इंदौर- पुष्यमित्र भार्गव- संजय शुक्ला
मुरैना-मीना जाटव- शारदा सोलंकी
जबलपुर- डा.जितेन्द्र नामदार-जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’
सागर-संगीता तिवारी- निधि जैन
छिंदवाड़ा- अनंत धुर्वे-विक्रम अहाके
खंडवा-अमृता यादव-आभा मिश्रा
बुरहानपुर-माधुरी पटेल-शहनाज अंसारी
रीवा-प्रबोध व्यास-अजय मिश्रा
कटनी-ज्योति दीक्षित-श्रेहा खंडेलवाल
देवास-गीता अग्रवाल- विनोदिनी व्यास
सतना- योगेश ताम्रकार-सिद्धार्थ कुशवाह
उज्जैन-मुकेश टटवाल-महेश परमार
रतलाम- प्रहलाद पटेल-घोषित नहीं
जानिए ग्वालियर से भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के बारे में


59 वर्षीय सुमन यशवीर शर्मा, BA ओनर ऑफ फिलॉसफी में टॉपर रही हैं और MA हिस्ट्री से किया है। बीजेपी में मंत्री रही हैं, केआरजी कॉलेज में जनभागीदारी अध्यक्ष रहते हुए 6 साल तक काफी सराहनीय कार्य किए हैं। महिला कार्यसमिति में रही हैं, प्रदेश महिला मोर्चे में प्रदेश महामंत्री रही हैं, फिल्म सेंसर बोर्ड की कार्य सदस्य हैं। अभी वर्तमान में कार्यसमिति सदस्य है। वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। संगठन की ओर से उनका नाम चला है और काफी दमदार नेता हैं।
राजनीतिक घराने से संबंध
सुमन शर्मा के ससुर डॉ. धर्मवीर पहले महापौर रह चुके हैं। वह ग्वालियर से विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। उनके परिवार से सुमन शर्मा ताल्लुक रखती हैँ। संगठन की नेता हैं और संघ की भी खास मानी जाती रही हैं।अभी संगठन से नाम आने के बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने उनका नाम आगे बढ़ाया और सहमति दी।