Homeदेशसावधान जल्दी निपटा लें बैंक कार्य 8 से 15 मार्च तक ठप्प...

सावधान जल्दी निपटा लें बैंक कार्य 8 से 15 मार्च तक ठप्प रह सकता हैं बैंकों का काम

नई दिल्ली: अगर आप मार्च में अपने बैंक कार्य को करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल मार्च के महीने में लगातार 8 दिनों तक बैंकिंग कार्य बाधित रहेंगे जिस कारण आपको बैंक से जुड़े कार्य करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. यदि आपको अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पूरा करना है, तो आपको बैंक की छुट्टियों और बैंक स्ट्राइक को ध्यान में रखना होगा. बैंकों में कामकाज ठप होने के कारण, ग्राहकों के महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य जैसे कि बैंक शाखाओं में लेनदेन और चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है. सरकारी बैंकों का कामकाज 8 मार्च से 15 मार्च तक लगातार आठ दिनों के लिए ठप रह सकता है.

 

8 मार्च को रविवार है बैंकों की छुट्टी है, इसलिए इस दिन बैंक नहीं खुलेंगे. वहीं, 9 मार्च को होलिका दहन के दिन देश के कुछ स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे और कुछ स्थानों पर खुलेंगे. होलिका दहन के अगले दिन 10 मार्च को होली का राष्ट्रीय अवकाश है. इस दिन देश भर में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 11, 12 और 13 मार्च को सरकारी बैंकों की यूनियनों के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. जिस वजह से इन तीन दिन देश भर में सरकारी बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही बैंकों की हड़ताल खत्म होने के बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर आठवें दिन यानी 15 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे. यानी कि देश भर में 8 मार्च से 15 मार्च तक बैंकिंग परिचालन बाधित हो सकता है.

 

सरकारी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे
बैंक कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन Revised किया जाए. यूनियन बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने राज्य द्वारा संचालित बैंकों को 11 से 13 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. बैंक यूनियनों ने दो साप्ताहिक छुट्टियों की भी मांग की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments