Homeखेलसिरदर्द बनी थीम रोड जिला प्रशासन बेखबर

सिरदर्द बनी थीम रोड जिला प्रशासन बेखबर

लंबे समय से आधी अधूरी पड़ी शहर की थीम रोड अब सिरदर्द बनने लगी है। आलम यह है है कि 13 अक्टूबर को राजमाता  विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित मैराथन दौड़ कैसे आयोजित की जाएगी इसको लेकर आयोजकों का सिर दर्द बढ़ गया है चूंकि अब 13 अक्टूबर मैं केवल कुछ ही समय शेष है अतः इस  रोड को जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी के कर्ता-धर्ता साफ-सुथरी और ठीक-ठाक कर पाएंगे ऐसा संभव नजर नहीं आता इसको लेकर आयोजक किस कदर परेशान हैं इसका नजारा आज उस वक्त देखने को मिला जब पत्रकारों द्वारा उठाए सवाल पर आयोजकों ने साफ तौर पर कहा कि वाह खराब रोड पर मैराथन नहीं करेंगे जरूरी हुआ तो  स्थान भी बदला जाएगा यदि ऐसा होता है तो या मैराथन अम्मा महाराज की छतरी जोकि राजमाता जी का समाधि स्थल भी है से प्रारंभ नहीं हो पाएगी जो जिला प्रशासन के लिए बेहद शर्मसार कर देने वाली बात है।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर 13 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय महिला मैराथन से पूर्व थीम रोड व अन्य मैराथन दौड़ के रूट की सड़क खराब रही तो रूट बदल दिया जायेगा। खराब सड़कों पर मैराथन की धाविकाएं नहीं दौड़ेंगी।
उक्त जानकारी आज आयोजन अध्यक्ष संदीप जैन, पार्षद अर्पणा पाटिल, पूर्व पार्षद नीलिमा शिंदे ने पत्रकारों के उस सवाल पर दी, जब पत्रकारों ने कहा कि थीम रोड व मैराथन के रूट की सभी सड़क खराब है और इस पर धाविकाएं गिरकर चोटिल हो सकती है। आयोजन अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि थीम रोड व आम सड़कों की हालत पर हम भी मैराथन को लेकर चिंतित है यदि यह सड़कें व थीम रोड मैराथन से पूर्व ठीक नहीं होती तो हम मैराथन का रूट बदल देंगे। इसी दौरान पार्षद अर्पणा पाटिल ने कहा कि हम मैराथन रूट पर पेचवर्क करा देंगे। लेकिन मैराथन रूट की सड़कों की खराब हालत के सवाल पर अन्य आयोजक भी चुप्पी साध गये। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments