सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सुशांत के पिता ने अपने स्टेटमेंट में कहा, मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन छोड़ कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कही पर नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो.
उन्होंने आगे लिखा कि जब रिया ने देखा कि शुशांतउसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी बहुत कम रह गया है तो रिया को लगा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है. रिया जोकि सुशांत के साथ रह ही थी, वो 8 जून को सुशांत के घर से काफी सारा सामान मसलन कैश, जेवरात, लैपटॉप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नम्बर, सुशांत के अहम दस्तावेज और इलाज के सारे कागज लेकर चली गई थी.