ग्वालियर। सेवा भारती ग्वालियर के तत्वावधान में सेवा यज्ञ विषय पर व्याख्यान 8 जनवरी को सायं 4 बजे कैंसर हॉस्पीटल स्थित शीतला सहाय सभागार में आयोजित किया जाएगा।
सेवा भारती ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ.श्री प्रकाश लोहिया एवं सचिव विमल आर्य ने बताया कि हमारी सनातनी संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है, जो समता मूलक समाज का आधार है। हम सभी सेवा भावी जन इस आधार के प्राण हैं। इसी तारतम्य में राष्ट्र का आधार सेवा यज्ञ विषय पर रविवार को व्याख्यान होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर एवं मुख्य अतिथि कैंसर हॉस्पीटल के संचालक डॉ.बीआर श्रीवास्तव होंगे। अध्यक्षता प्रेम मोटर प्रालि के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर चरनजीत नागपाल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा किए गए कार्यों का 20 मिनट का एक वृत्त चित्र भी दिखाया जाएगा।