Homeग्वालियर अंचलसोशल मीडिया पर जारी वीडियो भाजपा के लिए बने सिरदर्द देखिये जिलाध्यक्ष...

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो भाजपा के लिए बने सिरदर्द देखिये जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

ग्वालियर /  स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजो का इलाज कर रही महिला डॉक्टर व एक भाजपा कार्यकर्ता के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने भाजपा में हलचल पैदा कर दी है। इन वायरल वीडियो में कोरोना मरीजों के इलाज में कुछ लोगों के व्यवधान बन  परेशान करने व दो बड़े स्थानीय भाजपा नेताओं के नाम की धमकी देकर पहले इलाज करने का दबाव बनाने की बात कही गई है। इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं को देख आज ग्वालियर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सामने आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अधिकृत रूप से एक वीडियो जारी कर इस मसले पर अपनी बात कही । उन्होंने साफ तौर पर कहा की उन्होंने दोनों नेताओं नरेंद्र तोमर व प्रधुम्न सिंह तोमर से बात की है। माखीजानी ने कहा की इस प्रकार किसी भी बड़े नेता का नाम लिया जाना ठीक नहीं है। आप भी देखिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments