Homeप्रमुख खबरेंहिंदू सम्मेलनों से निर्मित हुआ समरसता का अनूठा वातावरण अनेक स्थानों पर...

हिंदू सम्मेलनों से निर्मित हुआ समरसता का अनूठा वातावरण अनेक स्थानों पर होंगे भूमिपूजन

ग्वालियर 27 दिसंबर 2025/ग्वालियर के हर गली मोहल्ले में हिंदू सम्मेलनों के चलते समरसता का अनूठा वातावरण देखने को मिल रहा है न कोई छोटा न कोई बड़ा न कोई ऊंच न कोई नीच सभी हिंदू परिवार  बिना किसी भेदभाव के हिंदू सम्मेलन के लिए समर्पित भाव से जुटे दिख रहे हैं कहीं भूमि पूजन तो कहीं सनातनियों की टोलियां मोहल्ले मोहल्ले परिवारों से सम्पर्क कर रही हैं कई स्थानों पर रामधुन तो कई जगह जनजागरण के लिए प्रभात फेरी निकालकर हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रण पहुँचाने का कार्य जारी है इसी क्रम में ग्वालियर  सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन 28 दिसंबर को कई स्थानों पर किए जाएंगे। साथ ही कई बस्तियों में सम्मेलन भी होंगे।

रामकृष्ण नगर का 4 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन 28 दिसंबर को प्रातः 10 बजे पंत नगर पार्क महलगांव में किया जाएगा। पटेल नगर का भूमि पूजन रविवार को सुबह 10 बजे कैलाश विहार पार्क, टंकी के पास सिटी सेंटर, लाल टिपारा बस्ती का भूमि पूजन 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे आदर्श गौशाला, एमएच बस्ती का भूमि पूजन बीजासेन गार्डन में होगा।

 

28 की पूर्व संध्या पर सुन्दरकाण्ड से होगा हिन्दू सम्मेलन का प्रारंभ!

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को विनयेश्वर बस्ती के हिन्दू सम्मेलन का प्रारंभ दिनांक 27/12/2025 को शाम 7-00 बजे बस्ती के हिन्दू ( सनातन ) रहवासियों द्वारा विनयेश्वर महादेव मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें बस्ती के पुरुषों के साथ ही भारी संख्या में मातृशक्ति के उपस्थित होने की सम्भावना है।

दिनांक 28 दिसंबर को नियमित जारी प्रभात फेरी में बस्ती के पुरुष और महिलाएं जनजागरण का कार्य करेंगे
वहीं बस्ती की मातृशक्ति अमृतेश्वर महादेव मन्दिर से 108 कलशों की मंगल यात्रा प्रारम्भ कर बस्ती के विभिन्न मार्ग एवं मन्दिरों से होती हुई दोपहर 2-00 बजे तक सम्मेलन स्थल विनयेश्वर पार्क पर विराम लेगी।

इसके साथ ही सम्मेलन स्थल पर 12 बजे से यज्ञ आदि के अनुष्ठान के साथ ही हिन्दू सम्मेलन प्रारंभ हो जाएगा। यज्ञ के बाद स्थानीय विद्यालय के बालक बालिकाएं अपनी देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियाँ देंगे। इसके उपरांत सम्मेलन के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह माननीय श्री अशोक अग्रवाल जी,
विशेष अतिथि के रूप में अयोध्या से पधारे संत श्री सुधीर शरण जी महाराज के साथ ही विदुषी रेखा भदौरिया जी का उद्बोधन होगा।

अंत में भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन समापन उपरांत समस्त आगंतुक अतिथियों के भोजन प्रसादी ग्रहण करने का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा।

 

प्रचार प्रसार प्रमुख
हिन्दू सम्मेलन,विनयेश्वर बस्ती,
गरगज़ नगर, ग्वालियर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments