Homeखेलहॉकी में अर्जेंटीना को हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में बैडमिंटन में पीवी...

हॉकी में अर्जेंटीना को हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में बैडमिंटन में पीवी सिंधु का भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से मात देते हुए क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बना ली है. बैंडमिंटन में पीवी सिंधु की जीत के बाद भारत के लिए ये एक और अच्छी ख़बर है. हॉकी में भी भारत की मेडल के लिए उम्मीद बढ़ गई है. इस पूल ए मैच में भारत लगातार अर्जेंटीना पर हावी रहा, लेकिन अर्जेंटीना ने भी अच्छा डिफ़ेंस करते हुए बराबरी की स्थिति बनाए रखी. मैच में हाफ़ टाइम तक दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई थीं.लेकिन हाफ़ टाइम के बाद तीसरा क्वार्टर ख़त्म होने से पहले भारत ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली. वहीं, अर्जेंटीना की टीम लगातार संघर्ष करती नज़र आई.लेकिन, जहां पहले हाफ़ में एक भी गोल नहीं हुआ, वहीं दूसरे हाफ़ में दोनों टीमों ने तीन गोल कर दिखाए. दूसरे हाफ़ में मिले पैनल्टी कॉर्नर में अर्जेंटीना के माइको कसैला ने एक गोल कर दिया और दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गईं. इसके बाद भारत ने लगातार दो गोल दागे. दूसरा हाफ़ ख़त्म होने से ठीक पहले विवेक सागर ने एक गोल किया और भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी. इसके कुछ ही देर बाद हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल करके भारत की जीत को पक्का कर दिया. अब भारत का अगला मुक़ाबला जापान के साथ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments