Homeग्वालियर अंचल10 अवैध कॉलोनियों सहित गिरवाई, गुड़ा और चेतक पुरी गेट से करोड़ों...

10 अवैध कॉलोनियों सहित गिरवाई, गुड़ा और चेतक पुरी गेट से करोड़ों की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त

ग्वालियर / एंटी माफिया अभियान के तहत शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई में कई स्थानों से लगभग हजारों वर्गफुट शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य करोड़ों में बताया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल बनवारिया के नेतृत्व में ग्राम गुड़ा के शासकीय सर्वे नम्बर 871 रकबा 0.188 हैक्टेयर में से 2500 वर्गफुट पर प्रबल प्रताप डोंगरा पुत्र लोकेन्द्र सिंह डोंगरा एवं अर्जुन सिंह डोंगरा पुत्र स्व. लोकेन्द्र सिंह डोंगरा द्वारा मकान एवं गेट लगाकर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 34 लाख 85 हजार रूपए है। इसी प्रकार ग्राम गिरवई के सर्वे क्रमांक 1603 रकबा 10000 वर्गफुट पर मनोज शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा द्वारा बाउण्ड्रीवॉल एवं भैंसों का तबेला बनाकर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 41 लाख 82 हजार रूपए है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल बनवारिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की जो मुहिम चलाई गई उसमें तहसीलदार गिरवई श्रीमती शारदा पाठक, राजस्व निरीक्षक गिरवई एवं नगर निगम के मदाखलत अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे।
उधर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की , बुलडोजर से 10 अवैध कॉलोनियों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया जानकारी के मुताबिक: बेहटा व खेरिया मिर्धा क्षेत्र से लगभग 13 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा रही है।
उधर  चेतकपुरी गेट पर बाउंड्री वाल को तोड़ा गया तथा 800 वर्ग फुट भूमि  जिसकी क़ीमत लगभग एक करोड़ बताई गई है को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments