Homeखेलवेस्टइंडीज को भी हराकर भारत ने जारी रखा अपना विजयी अभियान

वेस्टइंडीज को भी हराकर भारत ने जारी रखा अपना विजयी अभियान

: भारतीय टीम के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी. 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम का एक भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 143 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. भारत ने इस मैच को 125 रनों से जीत लिया और विश्व कप में अपना अजेय क्रम बरकरार रखा.

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए. हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.  भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एक के बाद एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चलता किया और मैच जीत लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments