Homeदेशपंजाब के बाद यूपी में आरएसएस स्वयंसेवक व पत्रकार की गोली...

पंजाब के बाद यूपी में आरएसएस स्वयंसेवक व पत्रकार की गोली मारकर हत्या,भाई को भी गोली मारी

राजेश मिश्रा मिलनसार थे मृदभाषी थे हाल ही में गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक शिविर में उन्होंने वहां घर घर सम्पर्क कर अपनी सक्रियता व मिलनसारिता की    छाप छोड़ी थी। वे प्रदेश के लीडिंग अखबार दैनिक जागरण के लिए पत्रिकारिता भी करते थे शायद उनकी यह खूबियां विरोधियों को रास नहीं आई और आज प्रातः जब वे अपने भाई के साथ दुकान पर थे तो हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून डाला उनके भाई को भी गोलियां मारी गईं वे जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे है। इस घटना ने एकबार पुनः उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ बताना उपयुक्त होगा कि दो दिन पूर्व इसी तरह से पंजाब के गुरुदासपुर में भी गोली मारकर संघ के मुख्य शिक्षक की हत्या कर दी गई थी।

आरएसएस कार्यकर्ता व स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। हत्या से नाराज लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने कई दुकानों को अपना निशाना बनाया, बवाल में एक दुकानदार घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची हालात को सामान्य करने के प्रयास में जुटी है।

 

बता दें कि शनिवार सुबह करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा चट्टी पर राजेश मिश्रा 35 वर्ष व उनके भाई अमितेश मिश्रा 30 वर्ष को मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हीं के परिसर में पिस्‍टल से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश मिश्रा की जिला चिकित्‍सालय लाते समय रास्‍ते में मौत हो गयी। जबकि उनके भाई अमितेश की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए वाराणसी भेजा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सभी अपराधी दोनों हाथों में हथियार लिये हुए थे। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की मौत की खबर से उपस्थित ग्रामीण गुस्‍से से उबल पड़े और आक्रोशित होकर कोतवाली से लेकर मिश्रबाजार के बीच दुकान बंद कराने लगे। दुकानदारों के विरोध करने पर ग्रामीणों और दुकानदारों में मारपीट भी हुई, जिसके नाराज ग्रामीणों ने तोडफोड़ किया। मारपीट में एक दुकानदार घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करा रही है। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्र ने हाल ही में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर में एक सप्ताह का आरएसएस कैंप लगाया था और लोगों से दीपावली के मौके पर डोर टू डोर कैंपेन मुलाकात भी की थी। राजेश मिश्रा स्थानीय दैनिक अखबार से भी जुड़े थे और लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि थी। लोग हत्या की घटना को इस एंगल से भी जोड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments