Homeदेश18 जून से पूरी तरह लॉकडाउन के दावे को सरकार ने बताया...

18 जून से पूरी तरह लॉकडाउन के दावे को सरकार ने बताया गलत, कहा- अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें

क्या राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली NCR  देश के कई अन्य हिस्सों में 18 जून से पूरी तरह लॉकडाउन होनेवाला है? केंद्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों से जारी सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरों का खंडन किया है. लॉकडाउन के बारे में गृह मंत्रालय के हवाले से शेयर किए जा रहे पोस्ट को उसने अफवाह बताया है.
दिल्ली अन्य जगहों में कोोरोना के बढ़तेमलोंमलो देखते हुए पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की खबरें चल रही थीं. कहा जा रहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली और NCR को चार सप्ताह के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर सकती है. इसके अलावा राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी बात कही जा रही थी.

 

PIB ने सोशल पोस्ट को किया खारिज

मगर इस तरह के दावे को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने खारिज कर दिया है. उसने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बताया कि केंद्र सरकार का लॉकडाउन करने का मंसूबा नहीं है और इस तरह के पोस्ट फर्जी हैं. PIB के फैक्टचेक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “अफवाह फैलानेवालों से सावधान रहें.”

 लॉकडाउन की थी चर्चा

PIB ने वायरल हो रहे फेसबुक पोस्ट को शेयर किया है. जिसमें कहा जा रहा है कि इस बार 18 जून से होनेवाला लॉकडाउन पहले की तुलना में और ज्यादा सख्त होगा. इसके अलावा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी बात का हवाला दिया जा रहा है. वायरल हो रहे पोस्ट में लोगों को 18 जून से पहले जरूरी काम निपटाने की भी सलाह दी जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments