Homeप्रमुख खबरेंनहीं रहे वरिष्ठ साहित्यकार आजाद रामपुरी, कई पुस्तकों का किया था लेखन

नहीं रहे वरिष्ठ साहित्यकार आजाद रामपुरी, कई पुस्तकों का किया था लेखन

ग्वालियर के वरिष्ठ  साहित्यकार, लेखक और माध्यभारत हिंदी साहित्य सभा के पूर्व साहित्य मंत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा के पिता श्री आजाद रामपुरी का आज निधन हो गया 80 वर्षीय श्री raampureeवह कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे बीमारी के कारण वे अस्पताल में भरती थे जहां आज प्रातः 6 बजे उनका निधन हुआ। आजाद रामपुरी ग्वालियर के एजी ऑफिस से सेवानिवृत थे और अपने सहज़ सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध पुस्तकों का लेखन किया था इनमे मंथन, मान न मान मैं तेरा मेहमान, गीता चौपाई, किस डगर पर चला बटोही आदि प्रमुख हैं। वे देश की कई साहित्यिक संस्थानों से जुड़े हुए थे।
वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है,उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे निज निवास अलकापुरी से मुरार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments