ग्वालियर / विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी प्रकल्प नीडम् ग्वालियर में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया l गुरु पूर्णिमा उत्सव ओंकार गुरु का पूजन कर प्रारंभ किया गया उसके बाद केंद्र की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष निविदिता भिड़े के प्राप्त पत्र का वाचन प्रकल्प संगठक श्री सुमित भारद्वाज द्वारा किया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र के विभाग संचालक श्री अजय शर्मा थे उन्होंने बताया कि ओंकार से ही सब उत्पन्न हुआ है ओंकार ही गुरुओं का भी गुरु है इसके उच्चारण मात्र से हमारी असुरिय शक्तियों का समापन होता है हमारे लिए गुरु पूजा का अर्थ है स्वम् को ईश्वरीय कार्य के लिए उपयुक्त साधन बनाना और इस संकल्प को सुद्रण करना कि हमारी शाखाएं कार्यकर्ता बढ़े क्योंकि तभी आध्यात्मिक शक्तियों का समागम संभव होगा और राष्ट्र को सशक्त किया जा सकेगा इस अवसर पर प्रांत संगठक रचना जानी, प्रांत प्रकल्प प्रमुख भँवर सिंह राजपूत, प्रांत व्यवस्था प्रमुख शशि दत्त गंगारानी, प्रकल्प सह प्रमुख ब्रजेश सिंघल आदि सदस्य उपस्थित रहेl