भोपाल। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव एक बार फिर कोरोना के संकट के बादल मंडराने लगे है। जबलपुर हाईकोर्ट में निकाय चुनाव को लेकर लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि फिलहाल नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे। निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट में जवाब दिया है कि विशेषज्ञों की सलाह और कोरोना के हालातों की समीक्षा के बाद ही चुनाव कराने पर कोई अंतिम फैसला किया जाएघा। इसके साथ अपने जवाब में निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि जब तक कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति साफ नहीं होगी तब तक चुनाव नहीं कराए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को जब मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने सम्बन्धी निर्देश जारी किए थे उसी समय shabd shakti news.in द्वारा इसपर “एम पी गजब है : जनता मरती है तो मरे हम तो चुनाव कराएंगे” शीर्षक से खबर प्रकाशित करके इस बात पर आपत्ति व्यक्त की थी कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अभी नगरीय
निकाय चुनाव कराना ठीक नहीं है। आज जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने इसी से मिलती जुलती बात कही है। इस प्रकार shabd shakti news.in की खबर की आपत्ति सही साबित हुई है।
हाईकोर्ट में जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग ने अपने जवाब में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में कोरोना संक्रमण से बचाव की प्राथमिकता रखी जाएगी। याचिका में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के तहत निकाय चुनाव पर रोक लगाने की मांग उठाई थी जिसके जवाब में निर्वाचन आयोग ने कोर्ट में यह जवाब पेश किया है।

