Homeग्वालियर अंचलडॉ सुशील मंडेरिया बने  ju के नए कुलसचिव , डॉ आनंद मिश्रा की...

डॉ सुशील मंडेरिया बने  ju के नए कुलसचिव , डॉ आनंद मिश्रा की विदाई

ग्वालियर।जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ आनंद मिश्रा आखिर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए । उनके स्थान पर  डॉ सुशील मंडेरिया  ju के नए कुलसचिव बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति सम्बन्धी आदेश दोपहर बाद जारी किया गया।

पहले यह कयास लगाये जा रहे थे कि ऊंची पहुंच के चलते डॉ मिश्रा अपनी सेवावृद्धि सम्बन्धी आदेश जारी कराने में सफल हो जाएंगे लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि डॉ आनंद मिश्रा प्रदेश सरकार के  वजनदार भाजपा नेता व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बड़े भाई हैं। इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार संगठन इतिहास संकलन समिति से भी जुड़े हैं। यही वजह थी कि लोग यह मान रहे थे कि डॉ मिश्रा को आसानी से सेवावृद्धि मिल जाएगी। उधर कुलपति संगीता शुक्ला व अन्य स्टाफ ने आज दोपहर विदाई दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments