Homeदेशममता ने भाजपा को कहा गुंडा और बोलीं – शुरू करेंगी बीजेपी...

ममता ने भाजपा को कहा गुंडा और बोलीं – शुरू करेंगी बीजेपी भारत छोडो मूवमेंट

कोलकाता :  देश में आपातकाल से भी ज्यादा बुरे हाल है , कहते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकबार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में अमृत्य सेन जैसे लोग भी सुरक्षित नहीं है| देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं और कुछ गुंडे मिल कर देश चला रहे हैं। हम बीजेपी को खदेड़ने के लिए 9 अगस्त से 30 अगस्त तक ‘बीजेपी भारत छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं|

हम उनके नौकर नहीं हैं। कौन क्या खायेगा और क्या पहनेगा, यही लोग तय कर रहे हैं। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता हजारों हजार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ CBI, ED कोई कार्रवाई नहीं करती। गोरक्षा के नाम पर आज गोराक्षस तैयार किये जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों को बरदाश्त नहीं करेंगे।  बंगाल की सीएम ने कहा कि कुछ बाहरी तत्व आकर यहां पर गड़बड़ी कर रहे हैं हमें राज्य में सांप्रदायिक हिंसा नहीं होने देनी है. सारदा घोटाला मामले का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है|  वह हमारे नेताओं को धमका रहे हैं कि या तो उनके साथ आ जाओ याफिर सारदा-नारदा का सामना करो |

‘टीएमसी के पहरेदार हैं’

हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा की ओर इशारा करते हुए ममता ने कहा कि टीएमसी के ‘पहरेदार’ किसी भी तरह की अफवाह के खिलाफ तैयार हैं जो दंगा फैलाने की लिए इस्तेमाल की जाती है. उन्होंने कहा कि जिनको लगता है कि 2019 में का चुनाव उनकी जेब में वह जान लें कि उनकी पॉकेट में छेद हो चुका है |  बीजेपी 2019 के चुनाव में 30 फीसदी भी वोट नहीं पाएंगे.

‘बीजेपी के खिलाफ खड़े हर शख्स के साथ हैं’

ममता ने कहा कि वह सोनिया, नवीन, अरविंद केजरीवाल, लालू, नीतीश, उमर अब्दुल्ला या फिर हर ऐसा शख्स जो बीजेपी के खिलाफ है वह उसके साथ हैं, 2019 में बीजेपी को हम कुचल देंगे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments