Homeदेशदिल्ली में महिलाओं की विशाल जन रक्षा यात्रा,नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया...

दिल्ली में महिलाओं की विशाल जन रक्षा यात्रा,नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया सम्बोधित

केन्द्रीय ग्रामीण विकास,पंचायती राज तथा खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा दिल्ली की अगुवाई मे केरल मे निरंतर हो रही मानव समाज की
हत्याओ एवं नरसंहार के विरोध मे एक विशाल जन रक्षा यात्रा रेली व जन सभा कार्यक्रम मे उपस्थित अपार महिलाओ के जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि केरल की कम्युनिस्ट पार्टियों के गठबंधनवाली सरकार के संरक्षण मे आये दिन हो रही हत्याओ एवं नरसंहारो की कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं. उन्होंने कहा कि इन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है और वहाँ के मुख्यमंत्री के संरक्षण मे हत्यारो को सजा देने के बजाय खुलेआम भय एवं आतंक का बातावरण बना कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, वह निंदनीय है,वहाँ कि कम्युनिस्ट सरकार का लोकतांत्रिक व्यवस्था मे कोई भरोसा नहीं है.सम्पूर्ण राज्य मे सरकार का विरोध करने वाले भाजपा कार्यक्रताओ कि हत्या कराई जा रही है।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि केरल राज्य की कम्युनिस्टो की सरकार मे हमारी पार्टी के जिन कार्यक्रताओ कि शहादत हुई है, उसका बदला हम आने बाले कल मे राज्य की जनता के सहयोग से वहाँ भाजपा एवं कमल को खिलाकर पार्टी की सरकार बनायेंगे और केरल राज्य मे भय एवं आतंक को समाप्त कर,लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करेंगे.
उन्होने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली मे ही नहीं केरल मे भी आज सभी जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के समय भी दिल्ली मे इतनी बड़ी सख्या मे भाग लेना बहुत बड़ी बात है।
श्री तोमर ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के गठबंधन सरकार को हम आगाह करना चाहते है कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि सन 1951 मे जिस पार्टी का गठन मुट्ठी भर लोगों ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय महत्व व देश भक्ति के संकल्प के लेकर किया था हमारी पार्टी ने अपनी नीतियो ओर संकल्प के बल पर विश्व मे दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे जानी जाती है।हमारी पार्टी के कार्यक्रता किसी भी संघर्ष मे अपना सर्वत्र कुर्बानी देने मे कभी भी पीछे नही रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments