ग्वालियर/खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में देश व विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाली शहर की संस्था उदभव स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन अब पत्रिकारिता के क्षेत्र में भी एक नई पहल करने जा रही है।संस्था द्वारा उदभव नेशनल जर्नलिज्म एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की गई है । इसके तहत देश एवं प्रदेश के नामचीन पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा । प्रथम उदभव नेशनल जर्नलिज्म एक्सीलेंस अवार्ड देश के जानेमाने पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश को दिया जाएगा । उदभव के संरक्षक एवं पूर्वमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 जनवरी को भोपाल में यह सम्मान प्रदान करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय व सचिव दीपक तोमर ने आज पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी उन्होंने बताया की पहला अवार्ड समारोह 19 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे भोपाल स्थित पलाश रेजीडेंसी में आयोजित किया जाएगा। अवार्ड समारोह में राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार के तहत 1,11,000 एक लाख ग्यारह हजार रुपए नगद दिए जाएंगे।
प्रदेश स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के दो अवार्ड दिए जाएंगे। सम्मानित होने वाले पत्रकारों को 51-51 हजार रुपए की नगद सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा आंचलिक छेत्रीय क्षैत्रीय स्तर पर 11-11 हजार रुपए की सम्मान राशि के चार अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।
उदभव के सचिव दीपक तोमर ने बताया की ए बी पी न्यूज़ के वरिष्ठ एडीटोरियल कंसल्टेंट अभिज्ञान प्रकाश के अलावा संस्था द्वारा दो राज्य स्तरीय पुरस्कार क्रमशः प्रिंट मीडिया के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया के पी नवीन तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए ए बी पी न्यूज़ के ब्रजेश राजपूत को दिया जाएगा।
भोपाल इंदौर जबलपुर एवं ग्वालियर से 4 पत्रकारों को रीजनल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। भोपाल से नवदुनिया / नईदुनिया के स्टेट ब्यूरो चीफ धनंजय प्रताप सिंह को,ग्वालियर से दैनिक भास्कर के अनिल पटेरिया को,इंदौर से लोकमत समाचार के ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार मिश्रा एवं जबलपुर से दीपक राय दैनिक भास्कर को रीजनल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
पत्रकार वार्ता में सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह, मनोज अग्रवाल, पी डी पांडेय, राजेंद्र मुदगल, आलोक द्विवेदी,, प्रवीण शर्मा, शरद सारस्वत, राजीव शुक्ला शरद यादव, अमर सिंह परिहार, योगेंद्र सिकरवार आदि उपस्थित थे।