कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में रविवार को विवाह किया। वासनिक के करीबी सूत्रों का कहना है कि वासनिक दिल्ली के एक पांचसितारा होटल में रवीना खुराना के साथ विवाह बंधन में बंधे।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री वासनिक और रवीना पुराने मित्र हैं और अब जाकर दोनों ने विवाह का फैसला किया। रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत बताई जाती हैं।