Homeमध्यप्रदेशगोविंद सिंह की भारी किरकिरी प्रजापति,सज्जन सिंह ,बाला बच्चन की अड़ंगेबाजी से...

गोविंद सिंह की भारी किरकिरी प्रजापति,सज्जन सिंह ,बाला बच्चन की अड़ंगेबाजी से कमलनाथ ने हथियाया नेता प्रतिपक्ष पद

सुबोध अग्निहोत्री

कांग्रेस के चुनिंदा झंडाबरदारों के बीच यह तय हो गया है कि आपसी गुट बाजी को रोकने के लिए अब पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ही नेता प्रतिपक्ष के पद पर आसीन होंगे ।यद्यपि विधानसभा में कांग्रेस के 92 और 22 स्तीफा दे चुके विधायकों में सात बार के विजयी सबसे वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह का नाम एक बार नेता प्रतिपक्ष के लिए तय भी हो गया था,लेकिन ऐन मौके पर एन. पी.प्रजापति,सज्जन सिंह वर्मा और बाला बच्चन की तिकड़ी ने टांग अड़ा दी और पीछे से कभी भी मैदानी चुनाव न जीत पाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने भी इसमें हवा दे दी।लिहाजा नेता प्रतिपक्ष का चयन रोक दिया गया।अब चूंकि 20 जुलाई से 24 जुलाई केबीच विधानसभा का बजट सत्र प्रारम्भ होने वाला है और सोशल मीडिया पर नेता न चुने जाने की खबरे खूब वायरल हुईं तो कांग्रेस के कोर ग्रुप ने तय किया कि 24 सीटों पर होने जा रहे उप चुनावों को देखते हुए फिलहाल नेता प्रतिपक्ष किसी और को न बनाकर कमलनाथ को ही इसकी कमान सूप5 दी जाए।अभी कमलनाथ जी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं ,और नेता प्रतिपक्ष भी बन जाएंगे।संभवतः जुलाई के पहले हफ्ते में कमलनाथ का नाम विधिवत विधानसभा में भेज दिया जाएगा।
कमलनाथ अध्यक्ष भी रहना चाहते हैं,नेता प्रतिपक्ष भी रहना चाहते हैं और जैसा कि बिल्ली के भाग्य से छींका टूट गया तो मुख्यमंत्री भी वही बने रहना चाहते हैं।इन सब बातों को लेकर कांग्रेस भी अंतर्कलह से जूझ रही है।ग्वालियर-चम्बल की सोलह सीटों पर होने जा रहे उप चुनावो को देखते हुए कांग्रेस के पास डॉ. गोविंद सिंह,रामनिवास रावत,लाखन सिंह,अशोक सिंह के अलावा और कोई चेहरा नही है।इनमें भी डा. गोविंद सिंह ही ऐसे हैं जो सिंधिया के गढ़ में उनसे टक्कर लेने की क्षमता रखते हैं और सीधे तौर पर हमला बोल सकते हैं।यह बात विपक्ष सहित सभी जानते हैं लेकिन कांग्रेस नही जानती।अब पांच दिनी बजट सत्र में कमलनाथ का परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगा की किस तरह और किन मुद्दों पर वे सरकार को घेरते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments