HomeBreakingशिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा ...

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा पार्टी में ऑल इज वेल

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज होने जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लगा दी है. मध्य प्रदेश कैबिनेट में 25 से 30 नए चेहरों को जगह मिल सकती है.

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि गुरुवार 2 जुलाई को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चन्द गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल शामिल होंगे उधर  प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे का बयान आया। उन्होंने कहा पार्टी में ऑल इज वेल है। सबसे बातचीत के बाद आगे बढ़ेंगे। इस बार युवाओं को मिलेगा मौका।

इस विस्तार को लेकर बहुत सारे सवाल भी उठ रहे हैं. क्या प्रदेश में दो उपमुख्मंत्री भी होगे और क्या पुराने नेताओं को दरकिनार कर नये नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा. इसके जबाव नये मंत्रियों के शपथ लेने के बाद ही मिल पाएगा.

शिवराज सिंह चैहान के मंत्रिमंडल का विस्तार लंबे समय से अटक रहा था. शिवराज जबसे दिल्ली से आलाकमान से मिलकर लौटे थे तब से विस्तार की अटकलबाजी चल रही थी और बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री ने बता दिया कि कल नए मंत्री शपथ लेंगे.

राजधानी में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुहास भगत की बुधवार की शाम से शुरू हुई बैठक देर रात तक चली. सहस्रबुद्ध दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सुझाए गए नामों की लिस्ट लेकर भोपाल पहुंचे हैं.

शिवराज सिंह चैहान मंत्रिमंडल के विस्तार में 25 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. जिनमें दस मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बताये होंगे. सिंधिया के साथ आठ मंत्रियों ने भी कमलनाथ सरकार छोड़ी थी. जिनमें से दो तो मंत्री बन गये हैं बाकी के छह पूर्व मंत्रियों के साथ चार अन्य नाम भी सिंधिया खेमे के जोड़े गये हैं. बीजेपी में भी परंपरागत तौर पर मंत्री बनने वाले नामों पर आपत्ति के बाद कुछ पुराने मंत्रियों के नाम आलाकमान ने काटे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments