बहराइच/ पिछले हफ्ते कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में अपने आठ कर्मियों को खोने वाली यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. आज सुबह कानपुर के पास गैंगस्टर विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराने के साथ यूपी पुलिस ने बहराइच जिले में भी 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को मार गिराया
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि गोरखपुर का रहने वाला पन्ना यादव उर्फ सुमन यादव को हरदी इलाके के अहिरनपुरवा गांव में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेर लिया था, जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया. यादव मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था और वह हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामलों में वांछित था.