Homeधर्म कर्मसावन माह के रविवार को सूर्य उपासना का है विशेष महत्व

सावन माह के रविवार को सूर्य उपासना का है विशेष महत्व

भगवान शिव को प्रिय सावन माह में हर दिन विशेष है। सावन माह में भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन के रविवार का भी विशेष महत्व है। यह दिन सूर्यदेव की उपासना का है। सूर्यदेव प्रत्यक्ष देवता हैं और इनकी पूजा से आरोग्य, सफलता, यश का आशीष प्राप्त होता है।

सावन के रविवार को सूर्योदय से पहले उठकर तांबे के लोटे में जल भरकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें। ऐसा करने से घर में कभी दरिद्रता नहीं आती। रविवार की शाम को पीपल के नीचे आटे से बना हुआ चौमुखा दीपक जलाएं। इससे घर के भंडार भरे रहते हैं। रविवार के दिन किसी सरोवर या नदी किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। रविवार के दिन गाय को रोटी या हरा चारा अवश्य खिलाएं। पक्षियों को दाना डालें। सूर्यदेव को कभी भी बिना स्नान किए जल अर्पित न करें। सावन माह में प्रतिदिन सुबह घर में गुग्गुल की धूप दें। गरीबों को भोजन कराएं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। सूर्यदेव की उपासना से आत्मविश्वास बढ़ता है। विषम परिस्थितियों में भी साहस बना रहता है। सूर्यदेव की उपासना से नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments