Homeमध्यप्रदेशइमरती पोलटिक्स : मौन धरना तो कहीं गला फाड़ चिल्ल पौं

इमरती पोलटिक्स : मौन धरना तो कहीं गला फाड़ चिल्ल पौं

 

आजकल मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक नगर ग्वालियर कमलदल और पँजाछाप राजनीति का केंद्र बना हुआ है । इसी जिले से ताल्लुकात रखने वाली मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री भी खूब चर्चा में हैं। मजे की बात यह है की कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दल इमरती देवी के अपमान का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे है। भाजपा ने ग्वालियर में दिए  मौन धरने के बाद कमलनाथ द्वारा इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर मोर्चा खोला तो इस मौन धरने से चंद दूरी पर कांग्रेस ने धरना देकर भाजपा के मौन का जवाब गला फाड़ फाड़कर दिया। यहां भी इमरती की बेइज्जती का राग जनता ने सुना। पंजा दल ने कमलदल पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उनके भाषण न दे पाने को लेकर अपमान का आरोप लगाया। बेचारी जनता के कुछ समझ नहीं आ रहा मौन का समर्थन करे या फिर गला फाड़कर चिल्लाने वालों के साथ जाए। लेकिन हम तो यही कहेंगे अभी तोयह शुरुआत है अभी तो मतदान में लंबा समय बाकी है आगे आगे देखिए होता है क्या ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments