Homeदेशभारी पड़ा बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना दो बहनों की मौत...

भारी पड़ा बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना दो बहनों की मौत तीसरी भी गम्भीर

यूपी के गोरखपुर में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना जानलेवा हो गया। तीन बहनों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना, गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की है। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मझवलिया गांव के अवधेश प्रसाद की तीन बेटियां प्रतिमा (20), अंतिमा (18) और निधी (17) एक कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोई थीं। कमरा बंद था। उसमें न कोई खिड़की थी न रोशनदान। जानकारों का कहना है कि कमरे में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया होगा। इसी वजह से अंगीठी के धुंए से दो बहनों अंतिमा और निधि का दम घुट गया। दोनों की मौत हो गई। कमरे में सो रही तीसरी बहन प्रतिमा की हालत भी गंभीर है। उसका गोरखपुर के बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments