Homeमध्यप्रदेशनई सड़क पर हुई लूट से चेंबर में रोष मुख्यमंत्री को अवगत...

नई सड़क पर हुई लूट से चेंबर में रोष मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात कही ,लुटेरे बेसुराग

ग्वालियर / शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में से एक नई पर हुई लूट के बाद जहां व्यापारी जगत में भय व्याप्त हो गया  है वहीं दूसरी ओर 15 घण्टों से भी अधिक का समय गुजरने के बावजूद पुलिस लुटरों तक पहुंचने में नाकामयाब रही है उधर इस घटना के बाद व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है की अगर लुटेरे शीघ्र नहीं पकड़े गए तो व्यापारी मुख्यमंत्री की 7 फरवरी की ग्वालियर यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करके ज्ञापन सौंपेंगे।

चेम्बर के सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने शब्दशक्तिन्यूस से बातचीत में कहा की नई सड़क छेत्र में पिछले वर्षों में व्यापारियों के साथ बदमाशों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है और पुलिस अभीतक इनका पर्दाफाश करने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा की चेंबर का प्रतिनिधि मंडल वारदात के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों से मिला ओर लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा की सुबह भी उनकी पुलिस से बात हुई है और शीघ्र  ही वे पीड़ित व्यापारी के घर भी जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है की कपड़ा व्यवसायी पर 3 नाकाबपोश बदमाश पिस्टल अड़ाकर एक्टिवा और 2.5 लाख रुपए लूट कर ले गए हैं। वारदात बुधवार रात 11 बजे नई सड़क पर हुई है। वारदात से पहले बदमाशों ने व्यवसायी को ओवरटेक कर रोका। जिस समय वारदात हुई उस समय सड़क पर काफी चहल पहल थी। सीने पर पिस्टल अड़ी देख व्यापारी शोर नहीं मचा सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित नई सड़क निवासी कैलाश पुत्र धनराज सिंधी कपड़ा व्यापारी हैं। चावड़ी बाजार में उनका सुभाष एम्पोरियम के नाम से कपड़ों का शोरूम है। रोज की तरह बुधवार रात को वह शोरूम बंद कर घर के लिए निकले थे। 2.5 लाख रुपए उन्होंने एक्टिवा की डिक्की में रख लिए थे। एक्टिवा क्रमांक एमपी 07 एसएम-5170 पर सवार होकर अभी वह नई सड़क पर पहुंचे ही थे कि तभी तीन नाकाबपोश युवकों ने उन्हें रुकने के लिए हाथ का इशारा किया। वह समझ पाते उससे पहले ही तीनों सड़क पर उनकी एक्टिवा के सामने आ गए।

अचानक सामने आए युवकों को देख जैसे ही व्यापारी ने एक्टिवा रोकी, एक बदमाश ने उन पर पिस्टल अड़ा दी। साथ ही स्कूटर से उतरने के लिए कहा। घबराए व्यापारी के गाड़ी से हटते ही एक बदमाश एक्टिवा पर सवार हो गया और गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद दो अन्य बदमाश व्यापारी को धक्का देकर कुछ दूर खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। व्यापारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

एक्टिवा की डिक्की में रखा था कैश

व्यापारी ने बताया कि गाड़ी की डिक्की में 2.5 लाख रुपए रखे थे। कैश के अलावा शोरूम की चाबी, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। व्यापारी को आशंका है कि किसी ने उसके पास कैश होने की मुखबिरी की है। यह कैश एक पार्टी को देने के लिए निकला था, लेकिन बुधवार को वह भुगतान लेने नहीं आई तो वह घर ले जा रहे थे।

यह था लुटेरों का हुलिया

व्यापारी ने पुलिस को जैसा बताया कि बदमाशों की उम्र करीब 25 से 28 साल के बीच थी। तीनों में से जो बदमाश सबसे आगे खड़ा था उसने सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। वही उसे गाड़ी से उतरने और भागने की धमकी दे रहा था। पिस्टल भी उसके हाथ में ही थी।

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

एक व्यापारी से तीन बदमाशों ने एक्टिवा व ढाई लाख रुपए की लूट की है। पुलिस पड़ताल कर रही है। बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।

संजीव नयन शर्मा, टीआई जनकगंज थाना

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments