Homeमध्यप्रदेशप्रदेश व स्थानीय स्तर पर दो संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा इसके...

प्रदेश व स्थानीय स्तर पर दो संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा इसके लिए आए अनेक सुझाव

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम में ग्वालियर सांसद ने निकाय चुनाव के लिए मांगे सुझाव
ग्वालियर 07 मार्च। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दो संकल्प पत्र जारी करेगी। एक संकल्प पत्र प्रदेश से और दूसरा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जारी करेगी। संकल्प में जनता की आंकाक्षाओं का प्रतिबिंब दिख सके इसलिए सारी कवायद की जा रही है। उक्त बात रविवार को सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने होटल शेल्टर में आयोजित आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।
इस अवसर पर मंच पर मप्र सरकार के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी उपस्थित थे।
संवाद कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्तित हितग्रहियो की सूची वार्ड के हिसाब से बनाएं जाने का सुझाव दिया।
पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने धूल मुक्त और हरियाली युक्त ग्वालियर बनाए जाने का विचार रखा।
व्यवसायी और वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने ट्रैफिक का समाधान और नवीन शासकीय बाजार सरकार द्वारा बनाए जाने को संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए कहा।
प्रवीण अग्रवाल  द्वारा महापौर हेल्पलाइन ,नलों के बिलों का सुविधाजनक समाधान स्कीम, नाइट होकर जॉन जैसी योजनाओं को संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए कहा।
कैट के महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने नगर निगम को पूरी तरह से कंप्यूटर करण करने का संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए कहा।
समाजसेवी अंजलि बत्रा द्वारा सांसद जी से कहा आज संकल्प पत्र बनाने के लिए आयोजन किया जा रहा है, चुनाव होने के बाद भी इसी तरीके से प्रबुद्ध जनों से समय-समय पर बैठकर चर्चा की जाना चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा जी ने ग्वालियर की पहचान हेरिटेज सिटी के रूप में हो इसके लिए ग्वालियर महोत्सव कार्यक्रम भव्य स्तर पर किया जाना चाहिए जिससे ग्वालियर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शहर के विकास में बाधक बनने वाली समस्याओं पर जोर दिया। लोगों ने इस दौरान चंबल वाटर प्रोजेक्ट, शहर में पार्किंग व्यवस्था, आवारा पशुओं की रोकथाम, नगरीय सीमा विस्तार के लिए परिसीमन, मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण, नगरीय क्षेत्र में आने वाले मार्गो का सौंदर्यकरण के सुझाव दिए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, राजेंद्र बांदिल, अभय चैधरी, जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर, देवेंद्र तोमर, किशन मुदगल, अशोक बांदिल, भूपेंद्र जैन, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट आशीष अग्रवाल, श्रीमती नीरू ज्ञानी, दीपक शर्मा, राजू सेठ, दीपक पमनानी, अजय बंसल, देवेन्द्र पवैया आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments