ग्वालियर /इंडियन एयरफोर्स (IAF) का MiG-21 बायसन एयरक्राफ्ट बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। इसमें IAF के एक ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक कॉम्बैट ट्रेनिंग एयरफोर्स के ग्वालियर बेस पर चल रही थी। यह हादसा एयरफोर्स के सेंट्रेल इंडिया बेस में उस समय हुआ, जब MiG-21 एयरक्राफ्ट कॉम्बैट ट्रेनिंग के लिए टेक ऑफ कर रहा था। हादसे में शहीद ग्रुप कैप्टन का नाम ए गुप्ता बताया जा रहा है।
घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। हादसे में पायलट ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई। पायलट प्रशिक्षण के लिए फाइटर प्लेन को उड़ाने के लिए निकल रहे थे। बताया जा रहा है कि फ्यूल रीफिलिंग के बाद जैसे ही पायलट ने फाइटर प्लेन को टेकऑफ किया अचानक चिंगारी निकली और आग लग गई। एयरफोर्स ने घटना की पुष्टि कर दी है। एयरफोर्स ने फायर ब्रिगेड भेजने के लिए कॉल भी किया था। सूचना दी गई थी, वहां तेल फैलने पर आग लग गई है। यहां जब फायर अमला पहुंचा, तो उनके मोबाइल गेट पर जमा करा लिए। इसी समय अंदर से कॉल आया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को गेट से ही लौटा दिया गया। पर बुधवार शाम को एयरफोर्स ने घटना की पुष्टि की है।
IAF (इंडियन एयरफोर्स) ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि उनका फाइटर प्लेन MIG-21 दुघर्टना का शिकार हो गया है। इसके मुताबिक फाइटर प्लेन कॉम्बैट ट्रेनिंग मिशन के समय टेकऑफ करते समय हादसा हुआ। बताया गया है कि यह प्लेन सेंट्रल इंडिया के एयरबेस से उड़ा है। इस ट्वीट के तत्काल बाद एक अन्य ट्वीट में एयरफोर्स ने पुष्टि की है कि हादसे में उनके ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता (आशीष गुप्ता) की मौत हो गई। ट्वीट में जगह और क्या हादसा हुआ है, यह साफ नहीं था, लेकिन शाम को एयरफोर्स की ओर से अधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। बताया गया है कि ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता रीफिलिंग के बाद MIG-21 बायसन को लेकर प्रशिक्षण के लिए निकल रहे थे। जैसे ही उन्होंने टेक ऑफ किया तो अचानक तकनीकी खराबी आने से आग लग गई है। कुछ ही देर में प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए हैं।
CM शिवराज, सिंधिया ने जताया दुख
ग्वालियर में हुई घटना के बाद प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है।
हां हादसा हुआ है
विमानतल पर MIG-21 बायसन को ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता ने जैसे ही टेकऑफ किया हादसा हो गया। जिसमें ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए हैं। हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।
शांतनु सिंह, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एयरफोर्स मध्य क्षेत्र
IAF ने इस हादसे के पीछे की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) बैठा दी है। एयरफोर्स ने हादसे में शहीद कैप्टन ए गुप्ता के लिए संवेदना व्यक्त की है। IAF ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में 5 तारीख को भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 राजस्थान के सूरतगढ़ में हादसे का शिकार हो गया था। मिग-21 फाइटर जेट में तकनीकी खराबी के बाद सूरतगढ़ के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में पायलट सुरक्षित था।
क्या है मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था। इसमें एक इंजन और एक सीट है। यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है। इसकी अधिकतम गति 2230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 23 मिलीमीटर के दो बैरल वाले तोप के साथ चार आर-60 लड़ाकू मिसाइल ले जा सकता ह।