Homeग्वालियर अंचलनीरू सिंह ने निदेशक बनने पर बधाइयों के बीच पदभार सम्भाला

नीरू सिंह ने निदेशक बनने पर बधाइयों के बीच पदभार सम्भाला

ग्वालियर /भाजपा नेत्री नीरू सिंह ज्ञानी ने पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। उधर उनकी नियुक्ति पर फूलबाग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग ने विगत 3 मई को भाजपा नेत्री नीरू सिंह ज्ञानी को पंजाबी साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी किया था। उसी तारतम्य में नीरू सिंह गुरुवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपना निदेशक पद का कामकाज सम्भाल लिया।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाबी साहित्य के उन्नयन व गुरुमुखी भाषा के मध्यप्रदेश में पठन पाठन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती ऊषा ठाकुर के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी वही ग्वालियर के प्रसिद्ध फूलबाग गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए बधाई दी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments