Homeखेलओलम्पिक से आई खिलाड़ियों के लिए अजीबोगरीब खबर

ओलम्पिक से आई खिलाड़ियों के लिए अजीबोगरीब खबर

टोक्‍यो: जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्‍त तक होने जा रहे ओलंपिक (Olympics 2021) खेलों को लेकर जमकर तैयारियां चल रही हैं. इसे लेकर नई-नई खबरें आ रही हैं. अब खबर आई है कि आयोजन समिति ने एथलीट्स को कंडोम (Condom) बांटने के लिए बड़े पैमाने पर इनका उत्‍पादन तो कराया है लेकिन इनके इस्‍तेमाल पर रोक भी लगा दी है. इन कंडोम्‍स को लेकर आयोजकों ने कहा है कि एथलीट्स (Athletes) इनका उपयोग खेल गांव में नहीं करेंगे और याद के तौर पर अपने साथ ले जा सकेंगे.

अंतरराष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा एड्स के प्रति जागरुकता लाने के लिए कंडोम बांटने की परंपरा शुरू की गई थी. इस बार भी इस परंपरा के तहत खेलों में भाग लेने वाले एथलीट्स को खेल गांव में रहने के दौरान मुफ्त कंडोम दिया जाएगा. इसके लिए समिति 1.6 लाख से ज्यादा कंडोम बांटेगी. है. यानी कि हर एथलीट को करीब 14 कंडोम लेकिन उन्‍हें इनका यहां इस्‍तेमाल करने के लिए मना किया गया है.

समिति ने एथलीट्स को एक-दूसरे को छूने से रोकने के लिए यह फैसला किया है. कोरोना (Corona) महामारी के चलते एथलीट्स का एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखना ही बेहतर है. इसके लिए समिति ने निर्देश देने 33 पन्‍नों की प्‍लेबुक भी जारी की है. इसमें एथलीट्स को शारीरिक संपर्क कम से कम करने के लिए कई तरह के निर्देश दिए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments