Homeदेशलद्दाख में सिन्धु के किनारे प्रथम सिन्धु महाकुंभ 7 से 10 अगस्त...

लद्दाख में सिन्धु के किनारे प्रथम सिन्धु महाकुंभ 7 से 10 अगस्त तक,आप भी हो सकते हैं शामिल


कोरोना महामारी के चलते लेह-लद्दाख में जून माह में होने वाला प्रथम सिन्धु महाकुंभ स्थगित कर दिया गया था,अब इसकी नवीन तिथियों की घोषणा कर दी गयी है।
यह जानकारी देते हुए सिन्धु दर्शन यात्रा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जम्मू मार्ग के सह-प्रभारी राजेश वाधवानी ने बताया कि लेह-लद्दाख में स्थित सिन्धु नदी के किनारे प्रतिवर्ष जून माह में आयोजित होने वाले सिन्धु दर्शन महोत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2021 के महोत्सव को सिन्धु महाकुंभ के रूप में आयोजित करने का निर्णय आयोजन समिति ने लिया था और इस संबंध में बीते 1 वर्ष से तैयारियां आरम्भ कर दी गयी थीं किंतु कोरोना महामारी के चलते जून माह में आयोजन को स्थगित कर दिया गया था, अब इस महाकुंभ का आयोजन लेह स्थित सिन्धु नदी के किनारे 7 अगस्त से 10 अगस्त तक
सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले यात्री जम्मू या चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा अथवा दिल्ली से वायुमार्ग द्वारा अपनी सुविधानुसार शामिल हो सकते हैं।
वायुमार्ग से यात्रा 7 अगस्त की प्रातः दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू होकर 11 अगस्त को दिल्ली में समाप्त होगी, जम्मू से यात्रा सड़क मार्ग द्वारा 3 अगस्त की प्रातः शुरू होकर 13 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचकर समाप्त होगी वहीं चंडीगढ़ से यह यात्रा 4 अगस्त की शाम शुरू होकर 14 अगस्त को जम्मू पहुंचकर समाप्त होगी।

महोत्सव में शामिल होने के लिए नवीन यात्रियों की पंजीयन प्रक्रिया आरम्भ हो चयी है, इस संबंध में अधिक जानकारी व पंजीयन हेतु राजेश वाधवानी, सुभाष बत्रा, हासानंद आहूजा, कैलाश खत्री-रावलदास, राजू बालानी शंकरलाल कारड़ा आदि से सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments