Homeखेलक्रिकेट के दीवानों की आज बल्ले बल्ले भारत के 22 खिलाड़ी इंग्लैंड...

क्रिकेट के दीवानों की आज बल्ले बल्ले भारत के 22 खिलाड़ी इंग्लैंड लंका में अलग अलग खेलेंगे दो इंटरनेशनल मैच

भारतीय क्रिकेट टीम को इस वक्त दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में शुमार किया जाता है। एक वक्त में टीम इंडिया एक साथ दो अलग अलग देशों के दौरे पर है। एक टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मौजूद है तो दूसरी तरफ एक अन्य टीम श्रीलंका के साथ लिमिटेड ओवर सीरीज खेल रही है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक ही वक्त पर टीम इंडिया के 22 खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी विराट कोहली संभालेंगे तो वहीं श्रीलंका के सामने शिखर धवन कप्तानी करते नजर आएंगे।

टीम इंडिया के चाहने वालों को आज एक साथ दो- दो बेहतरीन मैच देखने का मजा मिलने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। वहीं इंग्लैंड में भारतीय टीम अपने पहले प्रैक्टिस मैच में काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेलती नजर आएगी। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम जब दूसरे मैच में खेलने उतरेगी तो इरादा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का होगा। वहीं इंग्लैंड में कोहली एंड ब्रिगेड अहम सीरीज से पहले अपनी तैयारी दुरुस्त करना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments