भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है. चानू ने कुल 202 किलोग्राम भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया.
मीराबाई ने अपनी जीत के बाद कहा है, ”मेरे लिए यह एक सपने का सच होने की तरह है. मैं इस पदक को अपने मुल्क को समर्पित करती हूँ. करोड़ों भारतीयों ने मेरे लिए दुआएं मांगीं और मेरे इस सफ़र में साथ रहे, इसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूँ.”
”मैं अपने परिवार को धन्यवाद देती हूँ और ख़ासकर अपनी माँ को जिन्होंने बहुत त्याग किया और मेरे ऊपर भरोसा रखा. मैं अपनी सरकार, खेल मंत्रालय, आईओए, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे, ओजीक्यू, प्रायोजकों और मार्केटिंग एजेंसी आईओएस को समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूँ.”
”मैं विशेष रूप से अपने कोच विजय शर्मा सर और बाक़ी के स्टाफ़ के प्रति शुक्रगुज़ार हूँ. इन्होंने मेरी जीत में कड़ी मेहनत की है और हमेशा प्रेरणा मिली. एक बार फिर से मेरे देशवासियों को शुक्रिया. जय हिन्द.”