सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा खुलासा किया है। 4 फरवरी के दिन Facebook ने बताया है कि करीब 20 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं। Facebook का यह भी कहा है कि भारत उन देशों में है, जहां फर्जी खातों की संख्या बहुत अधिक है। 2004 में 4 फरवरी के दिन Facebook की स्थापना की गई थी।
रविवार को Facebook ने अपनी ताजा व में कहा कि 2017 की चौथी तिमाही में अनुमान है कि नकली अथवा दोहरे खातों की हिस्सेदारी हमारे मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) का लगभग 10 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया कि अधिक विकसित बाजारों की तुलना में , इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में इस तरह के नकली अथवा प्रतिरूप खातों की संख्या अधिक है। ॉ
डुप्लीकेट (नकली) खाते वे खाते हैं जो कोई उपयोगकर्ता अपने मुख्य खाते के अतिरिक्त रखता है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नकली या फर्जी खातों का अनुमान खातों के सीमित नमूने की आंतरिक समीक्षा पर आधारित है। कंपनी ने कहा कि फर्जी या नकली खातों का अनुमान वास्तविक संख्या से अलग हो सकता है। इस तरह के खातों को पैमाने पर मापना बहुत मुश्किल है।