Homeग्वालियर अंचलशनिवार को विशेष कोरोना टीकाकरण महाअभियान एक लाख टीके लगाने की तैयारी

शनिवार को विशेष कोरोना टीकाकरण महाअभियान एक लाख टीके लगाने की तैयारी

 

ग्वालियर / वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए ग्वालियर जिले में 23 अक्टूबर को विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान के तहत एक लाख लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज के कुल मिलाकर एक लाख टीके लगाने की तैयारी की गई है।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिये हर व्यक्ति का टीकाकरण जरूरी है। इसलिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे इस महाअभियान में टीका जरूर लगवाएँ। साथ ही जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है और दूसरे डोज की बारी आ गई है तो वे भी दूसरा टीका लगवाने के लिए आगे आएँ। उन्होंने टीकाकरण के लिये तैनात सभी टीमों को समय से टीकाकरण केन्द्र पर पहुँचने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे विशेष टीकाकरण महाअभियान के लिए कोरोना वैक्सीन के एक लाख 17 हजार 60 डोज का इंतजाम किया गया है। इस दिन टीकाकरण के लिए 266 केन्द्र बनाए गए हैं। साथ ही 36 मोबाइल टीमें भी दिन भर टीकाकरण करेंगीं।
ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में 148 टीकाकरण केन्द्र और 5 मोबाइल टीमें टीकाकरण करेंगीं। इसी तरह डबरा में 32 टीकाकरण केन्द्र और 3 मोबाइल टीम, घाटीगाँव में 29 टीकाकरण केन्द्र व 20 मोबाइल टीम, हस्तिनापुर में 27 टीकाकरण केन्द्र और विकासखण्ड भितरवार में 30 टीकाकरण केन्द्र और 8 मोबाइल टीमें काम करेंगीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments