जौरा /प्रसिद्द गांधीवादी विचारक डा एसएन सुब्बाराव “भाईजी” की पार्थिव देह दोपहर जयपुर से मुरैना पहुंची उनका पार्थिव शरीर मुरैना सर्किट हॉउस में कुछ घंटे रखने के बाद गांधी आश्रम जौरा के लिए रवाना हो गया जहाँ गुरुवार दिनभर लोगों ने दर्शनार्थ श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुब्बाराव जी की अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल सुब्बाराव जी ने 1962 में पहली बार मुरैना जिल के जौरा तहसील में गांधी आश्रम की नीव रखी जो कि आगे चलकर मील का पत्थर साबित हुई। चंबल संभाग के लोग उनके गांधीवादी विचारों से इतने प्रभावित हुए कि बहुत से लोगों ने अपने जीवन को ही बदल दिया। सुब्बाराव जी के गांधीवादी विचारों ने 600 से अधिक डकैतों को आत्मसमर्पण करवाया। सुब्बाराव जी के निधन की सूचना मिलते ही लोग जौरा गांधी आश्रम में पहुँचने लगे। भाईजी के सबसे नजदीकी लोगों में से एक एकता परिषद के संयोजक राजगोपाल पीवी ने व्यवस्थाएं सभालीं उन्होंने बताया कि सुब्बाराव जी की पार्थिव देह आश्रम पहुँच चुकी है। गुरुवार को दिनभर लोगों के दर्शनार्थ रखी जाएगी और गुरुवार शाम उनका अंतिम संस्कार होगा।
उधर मुरैना जिला प्रशासन भी सुब्बाराव जी के प्रभाव को समझते हुए अंतिम संस्कार की तैयारों पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित देश विदेश से सुब्बाराव जी जुड़े लोग जौरा पहुंचेंगे और भाईजी को अंतिम विदाई देंगे