Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय रामायण मेला 23 फरवरी से ग्वालियर में सन्तगणों की उपस्थिति में...

राष्ट्रीय रामायण मेला 23 फरवरी से ग्वालियर में सन्तगणों की उपस्थिति में पवैया ने किया भूमिपूजन

देश के ऐतिहासिक नगर ग्वालियर की धरा अब एक बड़े धार्मिक आयोजन की गवाह बनने जा रही है। इस आयोजन के सूत्रधार हैं मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और ओजस्वी रामभक्त श्री जयभान सिंह पवैया। यह आयोजन है  राष्ट्रीय रामायण   मेले  का। इस मेले के  अंतर्गत तमाम विद्वान संतगण ग्वालियर में राम रस की गंगा प्रवाहित करेंगे इसमें कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

17 फरवरी से 23 फरवरी तक ग्वालियर में आयोजित होने जारहे देश के तीसरे राष्ट्रीय रामायण मेले का भूमिपूजन आज संत-वृन्दों की गरिमामयी उपस्थिति में दंदरौआ धाम के श्री महंत परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री रामदास महाराज जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय रामायण मेले के संस्थापक अध्यक्ष एवम् प्रदेश के उच्चशिक्षामंत्री .दादा श्री जयभान सिंह  पवैया के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान. श्री प्रभात  झा , राष्ट्रीय स्वयमसेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी मान. श्री श्रीधर पराड़कर के साथ-साथ अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments