Homeमनोरंजनपत्रकार सुधीर चौधरी ने ज़ी न्यूज़ समाचार चैनल से इस्तीफे के...

पत्रकार सुधीर चौधरी ने ज़ी न्यूज़ समाचार चैनल से इस्तीफे के बाद आज तक ज्वाइन किया

ज़ी न्यूज़ समाचार चैनल से इस्तीफे के बाद से ही पत्रकार सुधीर चौधरी को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वह जल्द ही अपना नया वेंचर शुरू करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा ना करके इंडिया टुडे ग्रुप का चैनल आज तक ज्वाइन कर लिया है। इस खबर को लेकर वह ट्विटर पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे।

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने दी जानकारी : इंडिया टुडे ग्रुप की चेयरपर्सन कली पुरी ने सुधीर चौधरी के आज तक जॉइन करने की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुधीर चौधरी आज तक में सलाहकार संपादक के रूप में हमारे साथ जुड़ेंगे। सुधीर और आज तक हमारे 100 मिलियन दर्शकों के लिए उनके द्वारा एंकर किया गया एक रोमांचक नया शो लाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। यह शो न्यूज डायरेक्टर सुप्रिया प्रसाद की देखरेख में होगा।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments