Homeप्रमुख खबरेंमहिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि...

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश के सहयोग सेअलख- सामाजिक एवं जनकल्याण समिति,ग्वालियर द्वारा एक जागरुकता कवि सम्मेलन एवं महिला कवियित्री सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

     कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 7 मार्च को सांय 4बजे से नवीन पार्क, हजीरा परिसर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता होंगी। अध्यक्षता राज्य मंत्री दर्जा साडा के चेयरमेन राकेश जादौन होंगे। जबकि विशेष अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज, जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्ष राज दुबे एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मिशन मोदी पीएम अगेन नरेन्द्र साहू मौजूद रहेंगे।

    कवि सम्मेलन का आकर्षण महिला शक्ति की प्रतीक जानी मानी साहित्यकार व कवियित्री प्रतिभा शर्मा, कांदबरी आर्य, सुनीति बैस व रेखा दीक्षित होंगी। जिनका अतिथिगण द्वारा सम्मान किया जायेगा। इसके अलावा जागरुकता कवि सम्मेलन में शायर अमित चितवन, जाने माने शायर आमिर फारुखी, लोक नाथ भाटिया (बेलन ग्वालियरी) और रविन्द्र नाथ मिश्रा अपनी रचनाएं पढ़ेंगे।

 कार्यक्रम संयोजक डा. निरुपम गुप्ता, जावेद खान, अमित चितवन, सतीश यादव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जगमोहन कुशवाह, अरुण तोमर एवं नवीन नायक आदि ने सभी साहित्य प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments