Google search engine
Homeदेशसेक्स पार्टनर से जुड़े नेशनल फेमली हेल्थ सर्वे में सामने आई...

सेक्स पार्टनर से जुड़े नेशनल फेमली हेल्थ सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

नई दिल्ली। एक रिसर्च से चौंकाने वाली जानकारी मिली है। NFHS (National Family Health Survey) के अनुसार 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक सेक्सपा र्टनर बनाए। वहीं, पत्नी या प्रेमिका से दगाबाजी के मामले में पुरुष भी कम नहीं पाए गए।

NFHS के डाटा के अनुसार जीवनसाथी से धोखा देकर किसी और महिला से संबंध बनाने के मामले में मर्द आगे दिखे। चार फीसदी पुरुषों ने पत्नी या लिव इन पार्टनर के अलावा दूसरी महिलाओं से संबंध बनाए। इस मामले में महिलाओं का प्रतिशत 0.5 फीसदी पाया गया।

1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों पर हुआ सर्वे
नेशलन फेमिली हेल्थ सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों से बात की गई। इसमें पता चला कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों से अधिक हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। महिलाओं के एक से अधिक सेक्स पार्टनर के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। यहां की महिलाओं के सेक्स पार्टनर की औसत संख्या 3.1 फीसदी और पुरुषों के सेक्स पार्टनर की औसत संख्या 1.8 मिली

2019-21 के दौरान किया गया सर्वे
सर्वे के अनुसार 12 महीने में 4 फीसदी पुरुषों ने ऐसी महिला के साथ सेक्स संबंध बनाया जो न तो उसकी पत्नी थी और न लीव इन पार्टनर। इस मामले में महिलाओं का प्रतिशत 0.5 था। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 को  2019-21 के दौरान देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। राष्ट्रीय रिपोर्ट सामाजिक-आर्थिक और अन्य पृष्ठभूमि विशेषताओं, नीति निर्माण और प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए उपयोगी डेटा प्रदान करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments