Homeप्रमुख खबरेंआज भारत के सामने होगी श्रीलंका की चुनौती,दोनों टीमें शाम 7.30 बजे...

आज भारत के सामने होगी श्रीलंका की चुनौती,दोनों टीमें शाम 7.30 बजे आमने-सामने होगी

एशिया कप 2022  में आज भारतीय टीम  सुपर-4 राउंड में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी. पहला मुकाबला पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होगा. इस मुकाबले को जीतकर ही भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रह पाएंगी. दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम सुपर-4 का एक मुकाबला अफगानिस्तान से जीत चुकी है. ऐसे में उसकी कोशिश यह मैच जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का करने की ओर होगी.

भारत और श्रीलंका का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान फिलहाल औंस का इतना प्रभाव नहीं रह गया है. इसके बावजूद यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम लगातार जीत रही है. यहां हुए पिछले 19 में से 17 मुकाबलों में सफलतापूर्वक टारगेट चेज़ हुआ है. पिछले दो मैचों में यहां 180+ स्कोर भी चेज़ हुए हैं. ऐसे में आज भी टॉस निर्णायक भूमिका में होगा. मौसम की बात करें तो दुबई में इस वक्त बहुत गर्मी है. यहां मैच के दौरान भी तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments